USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

नारियल में पाए जानें वाले आयुर्वेदिक गुण

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1145
नारियल में पाए जानें वाले आयुर्वेदिक गुण
आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि प्रकृति से जुड़ी हुई हर चीज में कोई ना कोई लाभकारी गुण अवश्य होता है। जब हम लाभकारी गुणों की बात करते हैं तो इसका अर्थ है कि उसके  सेवन से हमारे शरीर को लाभ पहुँचता है। नारियल का नाम तो हम सबने सुना है, नारियल का काम भी हमने फिल्मों में देखा है। फिल्मों की मानें  तो एक ही नारियल में दो लोगों के एक साथ पानी पीने से आपस में प्रेम बढ़ता है। लेकिन नारियल सिर्फ प्रेम नहीं बढ़ाता है, हमारे शरीर के बहुत सारे तत्वों को भी बढ़ाने का काम करता है। जानिए हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा हर बीमारी से छुटकारा पाने के उपाय। अभी संपर्क करें और सर्वोत्तम आयुर्वेद समाधान प्राप्त करें।

आज के लेख में हम जानेंगे कि आयुर्वेद में नारियल के कौन कौन से गुण बताए गए हैं? इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि नारियल के सेवन से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं?

नारियल के आयुर्वेदिक गुण-


आयुर्वेद शास्त्र में नारियल के निम्नलिखित गुण बताए गए हैं-

  1. आयुर्वेद के अनुसार नारियल शीत यानि ठंडी प्रकृति का होता है। 



  1. नारियल में बहुत सारे खनिज तत्व पाए जाते हैं जिसमें लौह तत्व, केल्सियम तत्व, फाइबर तत्व आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। 



  1. नारियल में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभप्रद होते हैं। 



  1. आयुर्वेद में नारियल को पित्त व वात शामक माना जाता है यानि नारियल हमारे शरीर के पित्त व वात दोष को संतुलित करने का काम करता है।


यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद के अनुसार बालों को झड़ने से रोकने से उपाय!

नारियल से होने वाले लाभ-


नारियल से होने वाले प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-

  1. नारियल का पानी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। इसके सेवन से हमारे शरीर में होने वाले मूत्र संबंधी विकारों से हमें राहत मिलती है। इसके अलावा नारियल पानी शरीर में होने वाले संक्रमण में भी औषधि के रूप में कार्य करता है। 



  1. कच्चा नारियल हमारे पेट से जुड़ी समस्याओं में बेहद लाभप्रद माना गया है। कच्चे नारियल के सेवन से पाचन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। जो लोग पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए भी कच्चा नारियल बहुत लाभकारी माना गया है। पेट में जलन होने पर भी नारियल का सेवन किया जाता है। 



  1. नारियल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। इसका सेवन करने से शरीर को अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। 



  1. नारियल का सूखा रूप भी आयुर्वेद में बहुत लाभदायक माना गया है। सूखे नारियल का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं। जो व्यक्ति जोड़ों के दर्द जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हे सूखे नारियल के सेवन अवश्य करना चाहिए। 



  1. नारियल का तेल भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नारियल का तेल शरीर की त्वचा से जुड़े सभी विकारों को दूर करने में हमारी मदद करता है। नारियल के तेल की त्वचा पर मालिश करने से त्वचा में निखार आता है व त्वचा हमेशा स्वस्थ रहती है। 



  1. नारियल का तेल बालों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों के बाल कमजोर हैं या बाल झड़ रहे हैं, उन्हें अपने बालों में नारियल के तेल का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से बाल मजबूत होंगे व बाल टूटने या झड़ने में कमी आएगी। 



  1. खाना पकाने में नारियल के तेल का उपयोग खाने को अधिक पौष्टिक बनाता है। इसलिए जो लोग ऐसे किसी विकार का सामना कर रहे हैं, जिसमें उन्हे खाने में कम से कम तेल का प्रयोग करने की सलाह दी गई है, वे लोग अपने खाने में बहुत कम मात्रा में नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। 


निष्कर्ष-


निष्कर्ष के रूप में ये कहा जा सकता है कि नारियल अपने हर रूप में हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है। 

वैदिक ज्योतिष संस्थान ज्योतिष, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा पढ़ने और चिकित्सा ज्योतिष के बारे में जानने के लिए सबसे अच्छी जगह है। आप एक मुफ्त ज्योतिष पाठ्यक्रम के साथ ऑनलाइन सीखना शुरू कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा पढ़ाया जाएगा। उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रम सीखने के लिए आप यहां नामांकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद में बताए गए नींबू के गुण

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Ajay Kumar

Ajay Kumar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Dr.Vinay S.Joshi

Dr.Vinay S.Joshi

Hindi, English
Dr. N H Sahasrabuddhe

Dr. N H Sahasrabuddhe

Vastu Expert
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year
Kunal

Kunal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Monica Jain

Monica Jain

Vastu Expert Hindi, English Exp: 3+ Year
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Pranjali Khatawkar

Pranjali Khatawkar

Astrology

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.