USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

मूलांक 1 वाले कैसे होते हैं?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 5750
मूलांक 1 वाले कैसे होते हैं?

न्यूमरोलॉजी अर्थात अंकशास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक प्रमुख हिस्सा है। जैसे कुंडली से व्यक्ति का भुत, वर्तमान और भविष्य पता लगाया जाता है उसी प्रकार न्यूमरोलॉजी से उसका व्यक्तित्व और स्वभाव की जानकारी मिलती है। मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के आधार पर निकलता है। जिनका जन्मदिन 1, 10, 19
और 28 तारीख में से किसी भी तारीख को आता है उसका मूलांक 1 होता है।

1+0= 1
1+9=10 1+0=1
2+८=10 1+0=1


क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

मूलांक 1 का ग्रह स्वामी कौन है?


मूलांक 1 का ग्रह स्वामी सूर्य है। न्यूमरोलॉजी में सूर्य को ऊर्जा और शक्ति का प्रमुख स्त्रोत माना गया है। सूर्य की तरह ही मूलांक वालो में तेज होता है और वो बहुत जिम्मेदार और ईमानदार भी होते हैं।

मूलांक 1 वालो की विशेषताएं –


  • इस अंक के लोगो का स्वभाव बहुत सरल और कोमल होता है। ये जब भी कुछ करने की ठानते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। ये समाज में एक बढ़िया और सम्मानजनक पहचान बनाने में सफल होते हैं। ये बोलने के बहुत मीठे होते हैं, इसी कारण लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं। इन पर चाहे कितने भी मुसीबते आ जाए ये हमेशा प्रसन्नचित रहते हैं और कभी भी किसी को भी परेशान नही करते हैं। ये हर चुनौती का डटकर सामना करते
    हैं और उसमें सफल भी होते हैं।

  • मूलांक 1 के लोग आर्थिक रूप से अच्छे होते हैं। ये कभी भी धन की कमी की दिक्कत का सामना नही करते हैं और यदि किसी कारणवश इनके पास धन की कमी हो भी जाती है तो इन्हें धन देने के लिए बहुत लोग तैयार बैठे होते हैं।

  • मूलांक 1 वाले व्यक्ति में लीडरशिप के गुण होते हैं। यदि ये प्रबंधन या राजनीति के क्षेत्र में जाए तो इनके कामयाब होने के पूरे आसार होते हैं। ये वकालत के क्षेत्र में भी अपनी सफलता के झंडे गाढ सकते हैं। ये हर उस क्षेत्र में सफल हो सकते हैं जिसमें जोश की जरुरत होती है जैस पुलिस,आर्मी। ये क्रिएटिव फील्ड में भी अच्छा काम कर सकते हैं जैसे ग्राफ़िक डिज़ाइनर, फोटोग्राफी, बिज़नस, ठेकेदारी, शिल्पकला आदि।

  • इस अंक के लोगो को सत्ता में बने रहना पसंद होता है।


  • ये अपने आप को दूसरो से बेहतर दिखाने के लिए महंगी गाडी और महंगे कपड़ो का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ये अपने शान और शौकते के लिए धन खर्च करना पसंद करते हैं।


मूलांक 1 के लिए शुभ दिन

इनके लिए रविवार और सोमवार का दिन बहुत अच्छा होता है और 1, 10, 19 या 28 तारीखे शुभ होती हैं। कोई भी शुभ काम करने वाले हों या कोई बड़ा काम करने जा रहे हो तो उन्हें इन्हें तारीखों में से एक दिन को चुनकर काम शुरू करना चाहिए। इन दिनों शुरू किए गए सभी कामो में वो सफल होंगे।

मूलांक के लिए शुभ रंग


इनका स्वामी है सूर्य और सूर्य को पीला रंग पसंद होता है। यदि वो अपने इम्पोर्टेन्ट काम वाले दिन पीले रंग के वस्त्र पहने तो उनके लिए शुभ होगा और उनके जीवन में बहुत खुशियाँ आएँगी। ये रंग इनके लिए बहुत फलदायी होगा।


यह भी पढ़ें:- जानिए न्यूमरोलोजी में होते हैं कितने नंबर और हर नंबर आपके बारे में क्या बताता है – पार्ट 2

सफलता के लिए करे किसी पूजा


मूलांक 1 के व्यक्ति को सूर्य देव का नियमित रूप से पूजन करना चाहिए और यदि वो उगते हुए सूरज की पूजा करेगे तो उनको जीवन में बहुत लाभ मिलने लगेगे।

मूलांक 1 के मित्र अंक

देखा जाए तो दोस्ती कभी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को देखकर नही की जाती हैं लेकिन यदि बात बावनाओ की है तो , 10, 19 या 28 तारीख के दिन पैदा हुए लोगो से उनकी मित्रता जल्दी हो जाती है। इनकी दोस्ती उनके साथ भी फलदाई होती हैं जिनका जन्म 22 मार्च से 28 अप्रैल के बीच हुआ हो या वो जो 10 july से 20 अगस्त के बीच पैदा हुए हों।


मूलांक 1 वालो की कमजोरियां और समस्याएं

जिनका मूलांक 1 है वो कभी कभी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर लेते हैं जिससे वो कई बार परेशानियों में पड़ जाते हैं। इस अंक के व्यक्तियों को पिता से कम सुख प्राप्त होता है। इन्हें अपने जीवन की शुरुवात में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इस अंक के व्यक्ति को सेहत से जुडी कुछ समस्याएँ हो सकती हैं जैसे माइग्रेन, सिरदर्द, आँखों से जुडी समस्या या हड्डी से जुडी कोई दिक्कत होती है।

सुबह जल्दी उठे और सूर्य देव को अर्घ दें और उनसे अपने लिए प्रार्थना करे।

रविवार के दिन ताम्बे से बने छल्ले को पहले गंगाजल से पवित्र और शुद्ध करे और फिर अपनी अनामिका उंगली में धारण करे। ये उपाय सुबह के समय करना है।

इस अंक के लोगो को जरुरी काम के दिन गहरे रंग और नीले रंग के कपडे पहनने से बचना चाहिए।

इन्हें लोहे से बनी चीजो का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

इन्हें अपने प्यारे से घर में पूर्व दिशा को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए, ये इनके लिए शुभ होगा और इनके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।

सूर्य यंत्र को पूर्व दिशा में स्थापित करे।

इन्हें खाने के लिए गुड खाना चाहिए, इनकी सेहत के लिए अच्छा है, साथ ही न्यूमरोलॉजी के हिसाब से शुभ भी है | 

इन्हें रविवार के दिन नमक बिलकुल नही खाना चाहिए।

इन्हें सट्टा, जुआ आदि से दूर रहना चाहिए।

क्या आपका भी मूलांक 1 है और आप अपने विषय में नुमेरोलोगिस्ट से सलाह लेना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।


यह भी पढ़ें:- पेट में कीड़े दूर करने के घरेलु उपाय

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Pt. Adarsh Vashisht

Pt. Adarsh Vashisht

Vedic Astrology Hindi, English Exp: 35+ years
Saloni Raizada

Saloni Raizada

Astrology 3+ Year Exp. Hindi, English
Dr. N H Sahasrabuddhe

Dr. N H Sahasrabuddhe

Vastu Expert
Monika Khandelwal

Monika Khandelwal

Vastu Expert Hindi, English Exp: 7+ Year
Ajay Kumar

Ajay Kumar

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Arti Walia

Arti Walia

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Madhusudhan Rao

Madhusudhan Rao

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Rajat Wadhwa

Rajat Wadhwa

Astrology Hindi, English Exp: 6 Years

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.