USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जानिए शुभ कार्यों में उपयोग होने वाले 10 पत्ते व उनका महत्त्व

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1555
जानिए शुभ कार्यों में उपयोग होने वाले 10 पत्ते व उनका महत्त्व
सनातन धर्म में पेड़ पौधों व उनके पत्तों का बहुत महत्व है। हर एक धार्मिक अनुष्ठान में पत्तों का उपयोग हम सबने देखा ही होगा। आज के लेख में हम सनातन धर्म में महत्वपूर्ण माने जाने वाले 10 पत्तों के विषय में विस्तार से बात करेंगे । 

अपने शुभ कार्यों, त्योहारों आदि के लिए ज्योतिष परामर्श ऑनलाइन प्राप्त करें। हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी आपको सबसे अच्छा मार्गदर्शन करेंगे। अभी संपर्क करें।

1. तुलसी का पत्ता-


हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत शुभ व पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से सुख व समृद्धि आती है। हिन्दू धर्म के अनुसार किए जाने वाले पूजन में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व है। पूजा में अर्पित किए जाने जल में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। ऐसा करने से पूजा का सम्पूर्ण फल जातक को प्राप्त होता है। 

2. बेल का पत्ता-


बेल के पत्ते को बेलपत्र भी कहा जाता है। शिवरात्रि पर इसका नाम सभी ने सुन होगा। बेलपत्र को शिव जी पर अर्पित करने से शिव जी विशेष कृपा होती है। बेल के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए यह पत्ता धन लाभ के लिए भी बहुत उपयोगी बताया गया है। इसके अलावा पित्र दोषों से मुक्ति के लिए भी बेलपत्र का उपयोग किया जाता है। 

3. केले का पत्ता-


केले का पत्ता धार्मिक अनुष्ठानों में बहुत उपयोग किया जाता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में देव गुरु बृहस्पति वास करते हैं। बृहस्पति शिक्षा व आध्यात्म के कारक ग्रह हैं। इसलिए पूजन में केले के पत्तों का उपयोग करने से जातक को बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। 

यह भी पढ़ें:- शुक्ररत्न हीरा किन जातकों को पहनना चाहिए? जानें हीरा रत्न पहनने के लाभ

4. पान का पत्ता-


हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार पान के पत्ते को पूजन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है व घर में सुख शांति आती है। घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी पान के पत्तों का उपयोग किया जाता है। 

5. आम का पत्ता-


आम के पत्तों को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। आम के पत्तों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर के प्रवेश द्वार पर आम के पत्ते लगाना शुभ माना जाता है। इसीलिए विवाह जैसे शुभ कार्य में आम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। 

6. पीपल का पत्ता-


पीपल का धार्मिक महत्व हम सभी जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है। इसलिए पीपल के पत्तों का उपयोग पूजन में किया जाता है। पीपल के पत्तों से घर के सभी वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इसके अलावा शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए भी पीपल के पत्तों का उपयोग किया जाता है।
7. बरगद का पत्ता-

हिन्दू धर्म में बरगद का बहुत महत्व बताया गया है। वट अमावस्या के दिन बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की जाती है। बरगद के पत्ते घर में रखने से जातक को धन लाभ होता है व उसके जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं। 
8. अशोक का पत्ता-

अशोक के पेड़ का महत्व हम वास्तु से जुड़े एक अन्य लेख में पहले भी जान चुके हैं। अशोक के पत्तों का उपयोग धार्मिक आयोजन में किए जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है। 
9. नारियल का पत्ता-

नारियल को भी हिन्दू धर्म में बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इसीलिए पूजा करने से पहले नारियल अर्पित करने की प्रथा है। 
10. नीम का पत्ता-

नीम के पत्ता सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। 
निष्कर्ष-

इस प्रकार से हमने हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले दस पत्तों के विषय में विस्तार से जाना। 

एस्ट्रोलोक (वैदिक ज्योतिष संस्थान) में ज्योतिष निःशुल्क सीखें और ज्योतिष के बारे में विस्तार से सब कुछ जानें। वैदिक ज्योतिष, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा अध्ययन पाठ्यक्रम, चिकित्सा ज्योतिष, वास्तु पाठ्यक्रम ऑनलाइन मिलेंगे। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा ज्योतिष की कक्षाएं ऑनलाइन ली जाती हैं। अभी पंजीकरण करें।

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों का खानपान कैसा होना चाहिए ?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Rajat Wadhwa

Rajat Wadhwa

Astrology Hindi, English Exp: 6 Years
Ekansh Sharma

Ekansh Sharma

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Nikieta Dhanaani

Nikieta Dhanaani

Astrology, Numerology Hindi Exp: 4+ Year
Ekta Singh

Ekta Singh

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Navneet Pandey

Navneet Pandey

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Monika Khandelwal

Monika Khandelwal

Vastu Expert Hindi, English Exp: 7+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.