USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

जानें थायरॉइड कम होने या बढ़ने के कारण व इसका आयुर्वेदिक इलाज

Created by Asttrolok in Ayurveda 30 Aug 2023
Share
Views: 1654
जानें थायरॉइड कम होने या बढ़ने के कारण व इसका आयुर्वेदिक इलाज
थायरॉइड की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। इसका पता चलते ही हम चिकित्सक द्वारा दी गई दवाइयाँ लेना शुरू कर देते हैं लेकिन इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास नहीं करते हैं। जबकि आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि किसी भी विकार के उपचार के लिए सबसे पहले उसके कारण का पता लगाना आवश्यक होता है।

आज के लेख में हम जानेंगे कि थायरॉइड होने के पीछे प्रमुख कारण क्या क्या होते हैं? साथ ही यह भी जानेंगे कि आयुर्वेद के किन सरल उपायों को अपनाकर थायरॉइड की समस्या से बचा जा सकता है?

हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ से ऑनलाइन आयुर्वेदिक वीडियो परामर्श प्राप्त करें! अपना अपॉइंटमेंट अभी बुक करें!

क्या है थायरॉइड? जानें इसका कार्य-


थायरॉइड हमारे शरीर में पाई जाने वाली ग्रन्थि है जो तितली के आकार की होती है। यह ग्रन्थि हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथियों में से एक है। इसका प्रमुख कार्य हमारे शरीर की पाचन क्रिया को सुचारु रूप से चलाना होता है। पाचक रस का निर्माण करके यह ग्रन्थि शरीर की पाचन क्रिया में सहयोग करती है। इसके अलावा यह ग्रन्थि हमारे शरीर के ताप को भी नियंत्रित करने का काम करती है। यह हमारे शरीर में मौजूद अवांछित तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में हमारी मदद करती है। इसके साथ ही हमारे हृदय व मस्तिष्क पर भी थायरॉइड हार्मोन का प्रभाव होता है।

थायरॉइड हार्मोन कम होने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव-


थायरॉइड हार्मोन कम होने पर शरीर पर निम्नलिखित प्रभाव देखने को मिलते हैं-

1. हार्मोन हमारे शरीर की पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। हार्मोन की कमी से हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे हमारे शरीर का अग्नि तत्व प्रभावित होता है और हमारे शरीर की पाचन क्रिया की गति मंद हो जाती है।

2. पाचन क्रिया सुचारु रूप से ना होने का असर हमारे शरीर पर देखने को मिलता है। इससे हमारा वजन अचानक से बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने से हमारे शरीर में अन्य कई विकार भी उत्पन्न होने लगते हैं।

3. हार्मोन्स की कमी का एक प्रमुख लक्षण यह है कि हमारे चेहरे पर सूजन दिखाई देने लगती है।

4. जिन लोगों को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है, उनके अंदर भी हार्मोन्स की कमी होने की संभावना होती है।

5. जोड़ों में दर्द होना या बहुत अधिक कमजोरी लगना , यह भी थायरॉइड हार्मोन्स की कमी से होने वाली समस्याएं हैं।

6. थायरॉइड की कमी से हमारे शरीर की त्वचा में बहुत अधिक रूखपन दिखाई देने लगता है।

7. थायरॉइड की कमी से बालों से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। जिसमें बालों का झड़ना व बालों का सफेद होना, प्रमुख रूप से शामिल है।

8. थायरॉइड की कमी से लोगों की ठंड सहन करने की शक्ति कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें:- पेट की चर्बी बढ़ने के कारण व इसे कम करने के सरल उपाय!

थायरॉइड हार्मोन्स बढ़ने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव-


शरीर में थायरॉइड हार्मोन्स बढ़ने से निम्नलिखित प्रभाव देखे जाते हैं-

1. हार्मोन्स की मात्रा बढ़ने से शरीर का वजन बहुत कम हो जाता है।

2. हार्मोन्स के बढ़ने से हमारी हृदय गति बढ़ जाती है।

3. ऐसे लोग अधिक तापमान बिल्कुल सहन नहीं कर पाते है।
थायरॉइड की आयुर्वेदिक चिकित्सा-

आयुर्वेद में बताए गए कुछ नियमों का पालन करके हम थायरॉइड की समस्या से बच सकते हैं-

1. आयुर्वेद में बताई गई दिनचर्या का नियमित पालन करें।

2. शरीर के अग्नि तत्व को बढ़ाने के लिए गरम पदार्थों का युक्तिपूर्वक सेवन करना चाहिए।

3. हल्की चीजों का सेवन करें, जिससे पाचन क्रिया में आसानी हो।

4. आयुर्वेद में बताई गई नस्य चिकित्सा थायरॉइड के लिए बहुत लाभकारी मानी गई है।
निष्कर्ष-

इस प्रकार से हमने थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेद में बताए गए बेहद सरल व प्रभावी उपायों का विस्तार से विश्लेषण किया।

क्या आप ज्योतिष सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ वैदिक ज्योतिष संस्थान की तलाश कर रहे हैं? क्या आप मुफ्त में ज्योतिष ऑनलाइन सीखना चाहते हैं? आप सही जगह पर हैं, आज ही विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से सीखना शुरू करें और ज्योतिष प्रमाण पत्र के साथ एक पेशेवर ज्योतिषी बनें। वास्तु, अंक ज्योतिष, आयुर्वेदिक ज्योतिष, हस्तरेखा और वैदिक ज्योतिष सीखें। उन्नत ज्योतिष पाठ्यक्रम के लिए अभी साइन अप करें।

यह भी पढ़ें:- नारियल में पाए जानें वाले आयुर्वेदिक गुण

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Lavina Jhunjhunwala

Lavina Jhunjhunwala

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Shrikant Trivedi

Shrikant Trivedi

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Dr.Vinay S.Joshi

Dr.Vinay S.Joshi

Hindi, English
Ritu tuli

Ritu tuli

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Kartik Bajpay

Kartik Bajpay

Anubhav Gairola

Anubhav Gairola

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Kunal

Kunal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Priyank Limbachiya

Priyank Limbachiya

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.