USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

शरीर में खून की कमी क्यों होती है? जानें शरीर में खून बढ़ाने के सरल उपाय

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1832
शरीर में खून की कमी क्यों होती है? जानें शरीर में खून बढ़ाने के सरल उपाय
शरीर में खून की कमी होना आजकल बहुत सामान्य बात है। खून की कमी होने पर कई बार हमारे प्रियजन उसकी भरपाई कर देते हैं, कई बार ब्लड बैंक से कमी पूरी की जाती है। हम स्वस्थ होकर घर आ जाते हैं और अपने काम में लग जाते हैं। लेकिन हम ये नहीं सोचते कि शरीर में खून की कमी होने के पीछे क्या कारण हो सकता है? 

आज के लेख में हम जानने वाले हैं कि आयुर्वेद में खून की कमी होने के पीछे कौन से प्रमुख कारण बताए गए हैं? इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि आयुर्वेद में ऐसे कौन से सरल उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से शरीर में खून की कमी पूरी की सकती है।

घर बैठे आयुर्वेद विशेषज्ञ के साथ ऑनलाइन परामर्श प्राप्त करें और अपनी सभी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करें। अभी अपॉइंटमेंट बुक करें!

शरीर में खून की कमी होने के प्रमुख कारण-


आयुर्वेद में खून की कमी कई कारणों से मानी गई है। शरीर में खून की कमी होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-

  1. पहला कारण पाचन क्रिया से जुड़ा हुआ है। अगर कोई व्यक्ति खाना खाने के तुरंत बाद कोई शारीरिक क्रिया जैसे व्यायाम या भारी सामान उठाना आदि करता है , तो इससे शरीर में खून की कमी हो सकती है। ऐसा होने की पीछे वजह ये है कि जब हम खाना खा लेते है तो हमारे शरीर में पाचन क्रिया प्रारंभ हो जाती है और हमारे शरीर का रक्त प्रवाह पाचन क्रिया में मदद में मदद करता है। अगर हम उस समय मेहनत का कोई कार्य करेंगे तो रक्त हमारे हाथ पैर में अधिक मात्रा में प्रवाहित होने लगता है जिससे पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है। पाचन क्रिया ना होने से शरीर में रक्त धातु बनने में समस्या आती है। 



  1. शरीर में खून की कमी होने के पीछे दूसरा कारण है- दिन में सोना। सोने के लिए प्रकृति द्वारा रात का समय निर्धारित किया गया है। अगर किसी व्यक्ति को दिन में सोने की आदत है तो इससे उसकी शरीर में होने वाली क्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिसके चलते कई बार खून की कमी भी देखने को मिलती है। 



  1. आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा माना गया है। पंचकर्म चिकित्सा से हर तरह के विकार से मुक्ति मिल सकती है किन्तु अगर इसे गलत विधि से किया जाए तो इसके बुरे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं जिसमें खून की कमी भी शामिल है। इसलिए पंचकर्म चिकित्सा को हमेशा आयुर्वेद विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए। 



  1. शरीर के वेगों को हम सभी कभी ना कभी जरूर रोकते हैं । शरीर के वेग हैं-छींक आना, उल्टी आना , पेशाब आना आदि। अगर इन वेगों को कोई व्यक्ति रोकने का दबा के रखने का प्रयास करता है तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप भी खून की कमी देखने को मिलती है। 



  1. बहुत ज्यादा मानसिक तनाव होने या बहुत अधिक क्रोध आने से भी शरीर की रक्त धातु दूषित होती है जिसके कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है। 



  1. खाने में लोह तत्व की कमी होने के कारण भी शरीर में खून की कमी हो जाती है।


यह भी पढ़ें:- बुखार उतारने में मददगार है यह आयुर्वेदिक औषधि



खून की कमी कैसे दूर करें?


खून की कमी दूर करने के लिए सबसे पहले कमी होने के कारण का विचार किया जाता है। खून की कमी होने के पीछे कई कारण ऊपर बताए गए हैं। आप अपने अनुसार ऊपर दिए गए कारणों को समझ कर विचार कर सकते हैं और उस कारण के अनुसार ही खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

निष्कर्ष-


इस प्रकार से हमने शरीर में होने वाली खून की कमी के प्रमुख कारणों का विस्तार से विश्लेषण किया।

एस्ट्रोलोक के साथ ज्योतिष निःशुल्क सीखें। आपको ज्योतिषीय संकेतों के बारे में विवरण मिलेगा कि उनका क्या मतलब है और वे आपके जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। आप ऑनलाइन ज्योतिष की मूल अवधारणा और ज्योतिष चार्ट पढ़ने का तरीका जानेंगे। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा जानिए आपकी राशि और आपकी उदीयमान राशि और चंद्र राशि के बारे में।


यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद में बताए गए भृंगराज के औषधीय गुण!

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Arti Walia

Arti Walia

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Pranjali Khatawkar

Pranjali Khatawkar

Astrology
Divyam Gupta

Divyam Gupta

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Renu joshi

Renu joshi

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
Kunal

Kunal

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Rajendra Mahapatra

Rajendra Mahapatra

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year
Baneshwar Pai

Baneshwar Pai

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Yogesh Deshpande

Yogesh Deshpande

Panchang & Muhurat Expert

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.