USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

सावन टिप्स :सावन के सोमवार घर ले आएं ये चीजें

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1155
सावन टिप्स :सावन के सोमवार घर ले आएं ये चीजें
सावन का महिना शुरू हो चूका है और हर जगह भोलेनाथ के जयकारे लगाए जा रहे हैं और उनकी पूजा अर्चना की जा रही है। इस सावन के महीने का हमारे सनातन धर्म में बहुत महत्व है। सालो से इन महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजन, हवन और अभिषेक किया जाता है।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।

श्रावण मास क्यों मनाया जाता है?


श्रावण मास अर्थात सावन का महिना अर्थात भोलेनाथ के दिन। इस पूरे महीने में सम्पूर्ण भारत में भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा घर और मंदिर में पूरी श्रधा और भक्ति से करते है। इस महीने में आने वाले सभी सोमवार को भक्त शिवजी का व्रत करते हैं और एकासना करके और उनका दूध अभिषेक करके उनसे अपने और अपने परिवार की मंगलकामना की प्रार्थना करते है।

लड़कियां भी सावन के महीने में व्रत रखती हैं। अपने लिए मनचाहा जीवनसाथी पानी के लिए अनेको अविवाहित लड़कियां व्रत रखती हैं। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा अर्चना से वो प्रसन्न होते हैं और भक्तो को स्वास्थ्य,सुख शांति, धन दौलत देते हैं और सभी मन की इच्छाएं पूरी करते हैं। इस महीने के दौरान पूजा करना, व्रत करना और दान धर्म करना अति उत्तम माना जाता है। इस महीने में तपस्या करने का भी बहुत महत्व है, क्योकि ये महीने शिवजी को अति प्रिय है।भक्तजन इस पूरे महीने शिवजी के मंदिर जाते हैं, उनके दर्शन करते हैं और उनकी प्रिय वस्तुएं श्रधा के साथ अर्पित करते हैं।

सावन में शिवजी की पूजा क्यों होती है?


शिवजी को सावन का महिना अति प्रिय है। शास्त्रों और पौराणिक कथा में वर्णित हैं कि जब सैंड कुमारों ने भोलेनाथ से ये प्रश्न किया था कि आपको सावन इतना क्यों प्रिय हैं तब उन्होंने बताया था कि राजा प्रजापति दक्ष के घर सति माता ने देह त्यागने से पहले ये प्रण लिया था कि वो हर जन्म में शिवजी को ही अपने पति के रूप में पाएगी। माँ ने पुन: जन्म लिया। इस बार वो हिमालय राज के घर माँ पार्वती रूप में जन्मी। जब माँ पार्वती युवावस्था में आई तब भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए उन्होंने निराहार रहकर बेहद कठोर तप किया और शिवजी को प्रसन्न किया। शिवजी को प्रसन्न करके उन्होंने पुन: उन्हें अपने पति के रूप में पाया। इसी कारण शिवजी को सावन मास अति प्रिय है। सावन का हर दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए अनुकूल और विशिष्ट है।

इस पूरे महीने में सम्पूर्ण वातावरण शिव भक्ति में झुमने लगता है। ऐसा माना जाता है इस महीने में जितनी वर्षा होगी उतनी भोलेनाथ की कृपा होगी। इन महीने आने वाले सभी सोमवारों को वन सोमवार कहते और इस दिन पूजा और व्रत का विशिष्ट महत्व है। इस महीने के मंगलवार का भी महत्व है। इस दिन को मंगला गौरी भी कहते हैं।  ऐसा इसलिए क्योकि माता पार्वती ने मंगल ग्रह को शांत करने हेतु एक विशेष पूजा और व्रत किया था।भोनेलाथ के इस पावन महीने में यदि वास्तु से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो व्यक्ति को कई समस्याओ से छुटकारा मिल जाएगा। आइये जानते हैं कौन सी है वो चीजे जो इस महीने में घर में लाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:- राहू के नकारात्मक प्रभाव और उसे कम करने में सहायक रुद्राक्ष और रत्न

पारद शिवलिंग सोमवार को स्थापित करे


शास्त्रों और पुराणों के अनुसार शिवलिंग बहुत खास और पवित्र है। पारद शिवलिंग पारे और चांदी से बनता है। इस शिवलिंग की पूजा पूरे मन और श्रद्धा से करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और हमे उनका आशीर्वाद मिलता है। इसके पूजन से माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस शिवलिंग की पूजा से ग्रह दोष कम होते हैं और शांति प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है पारद शिवलिंग के पूजन से व्यक्ति को कई गुना फायदा होता है और साथ ही व्यक्ति बीमारियों से बचा भी रहता है।

नाग नागिन का जोड़ा


वास्तु अनुसार सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाना अति शुभ होता है। नागपंचमी के दिन नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति पर काल सर्प दोष का दुष्प्रभाव कम होता है और उसे शांति मिलती है। पितृ दोष वाले व्यक्तियों को भी नाग नागिन के जोड़े को अर्पित करने से लाभ मिलता है और साथ ही उनके जीवन में सकारात्मकता भी आने लगती है।

​चांदी का बेलपत्र


भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है। वास्तुशास्त्र अनुसार चांदी का बेलपत्र यदि रोज साफ़ करके भोलेनाथ को अर्पित किया जाए तो व्यक्ति को अपने पापो से मुक्ति मिल जाती है।
गंगा जल

इस महीने में घर में गंगाजल लाए और उसे किचन में रखे। ऐसा करने से घर में सौभाग्य आता है और सुख शांति बनी में वृद्धि होती है। 
रुद्राक्ष

रुद्राक्ष शिवजी को प्रिय है। इस महीने यदि रुद्राक्ष मुख्य कमरे में रखा जाए तो शुभ होता है और इससे घर में बरकत आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है। इससे घर में आय के अन्य स्त्रोत बढने लगते हैं। यदि आप अपने घर के लिए वास्तु टिप्स चाहते हैं तो हमारे एक्सपर्ट और अनुभवी वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञ से संपर्क करे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- जाने क्या है आपके नाम का अंक और वो आपके बारे मे क्या कहता है

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Ritu tuli

Ritu tuli

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Moumita

Moumita

Astrology, Numerology Hindi Exp: 4+ Year
Nikieta Dhanaani

Nikieta Dhanaani

Astrology, Numerology Hindi Exp: 4+ Year
Monica Jain

Monica Jain

Vastu Expert Hindi, English Exp: 3+ Year
Dr.Vinay S.Joshi

Dr.Vinay S.Joshi

Hindi, English
Pankaj Bahl

Pankaj Bahl

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year
KVN Swamy

KVN Swamy

Astrology Hindi, English, Telugu Exp: 5+ Year
ROHIT GUPTA

ROHIT GUPTA

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.