USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

घर खर्च कम करने के वास्तु टिप्स

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1866
घर खर्च कम करने के वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र में इतना ज्ञान छिपा है उसका इस्तेमाल करके किसी भी घर में सुख समृधि को बढ़ाया जा सकता है। वास्तु अनुसार यदि घर को बनवाते समय वास्तु के कुछ नियमो को ध्यान में रखा जाए और वास्तु अनुसार ही घर के समान को व्यवस्थित रूप से सजाया जाए तो घर में होने खर्चो को काफी हद कम किया जा सकता है और अगर खर्चे कम होने तो बचत भी अच्छी खासी होगी और बचत इतनी अच्छी होगी तो घर धन धान्य से भरा रहेगा। वास्तु शास्त्र सेहत और धन धान्य को बढ़ाने के लिए उपाय सुझाता जिसे अपनाकर आप भी अपने खर्चे कम कर सकते हैं।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए।

आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताएं वाले हैं जिसको अपनाकर आप अपने घर के खर्चो को कम कर सकते हैं।

घर खर्च कम करने के वास्तु टिप्स



  • वास्तु अनुसार घर में कोई भी टुटा हुआ बर्तन नही होना चाहिए क्योकि इस तरह के बर्तन घर में नकारात्मकता लाते हैं और इस वजह से घर की आर्थिक स्थिति धीरे धीरे खराब होने लग जाती है। वास्तु अनुसार टूटा हुआ बर्तन भीख मांगने का प्रतीक होता है। इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि घर में टूटे हुए बर्तन रखने से घर में व्यर्थ के खर्चे होते रहते हैं। टूटे बर्तनों के साथ साथ टेड़े मेढे दरार वाले बर्तन भी घर में नही रखने चाहिए। ऐसे बर्तनों को जल्द से जल्द घर से हटा देने चाहिए। चाहे तो बर्तन वाले को दे दे या कचरे में फेक दें। 

  • ऐसा माना जाता है घर के मुख दरवाजे पर चप्पल या जूते नही उतारने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा नही आ पाती है और घर में उदासी भरा माहोल बना रहता है। इसका असर व्यक्ति के व्यापार पर भी पड़ता है और मेहनत करने पर भी सफलता हाथ नही लगती है। वास्तु अनुसार जूते रखने का एक स्टैंड लगवा लें और बाहर से आकर उसी में जूते उतारे। 

  • वास्तु अनुसार घर में एक्वेरियम रखना शुभ होता है और उसमें तैरती हुई रंग बिरंगी मछलियाँ घर को सुन्दर बनाने के साथ साथ व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी सुधारने में सक्षम हैं है। वास्तु अनुसार एक्वेरियम घर में शांति लाता है। एक्वेरियम को दक्षिण पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए। 

  • हर घर में हम घड़ी लगाते हैं क्योकि वो हमे समय बताती है और हम उसमें समय देखकर अपने घर के  और ऑफिस के सारे काम करते हैं। वास्तु अनुसार यदि घर में बंद घडी रखी जाए तो ये अशुभ होता है। जैसा कि आपने सुना होगा जो व्यक्ति समय के हिसाब से नही चलता वो दुनिया से बहुत पीछे रह जाता है। घर की सभी बंद घडियो को ठीक करवा ले और उसे घर की उत्तर दिशा या उत्तर पूर्व दिशा में लगाए। वास्तु अनुसार बंद घडी धन को घर में आने से रोकती है। यदि चालू घडी को सही दिशा में लगाई जाए तो घर में धन आने की सम्भावना बढ़ जाती है।


यह भी पढ़ें:- वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए सेप्टिक टैंक 

  • वास्तु अनुसार घर के बेडरूम की खिडकियों को हमेशा कम से कम 20 मिनट के लिए खुला जरुर रखना चाहिए, इससे बाहर की ताज़ी हवा तो आती है साथ ही रौशनी और सकारात्मकता भी आती है। इससे वेंटिलेशन तो होता ही है साथ ही घर में धन का प्रवाह भी बना रहता है। वास्तु अनुसार व्यक्ति को दक्षिण की तरह अपना सिरहाना करके सोना चाहिए।

  • घर में यदि बहुत वास्तु दोष हो उसे दूर करने के लिए और उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए घर में गणेशी या पंच मुखी बालाजी की मूर्ति होनी चाहिए क्योकि वास्तु अनुसार पंच मुखी बालाजी वास्तु दोष निवारक हैं। उनकी मूर्ति की स्थापना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रही है और घर में फालतू की चीजो पर खर्चे भी नही होते हैं।

  • वास्तु अनुसार घर में तुलसी का पौधा बरकत लाता है। तुलसी एक पूजनीय पौधा है जो घर में नकारात्मकता कभी नही आने देती है। जो व्यक्ति रोज सुबह और शाम को तुलसी माँ को जल चढ़ाता है और शाम को तुलसी के गमले के पास दिया जगाता है उस घर में हमेशा बरकत रहती है और धन धान्य भरपूर रहता है और घर के खर्चे भी कम होने लगते हैं। 


यदि आप भी इन वास्तु टिप्स को अपनाएगे तो आपके घर में भी धन हमेशा बना रहेगा और घर के खर्चो में भी कमी आएगी। ये वास्तु टिप्स आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होंगे।

यदि आप भी अपने घर के वास्तु दोषों के बारे में जाना चाहते हैं और किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर दोषों को दूर करना चाहते हैं तो हमारे अनुभवी और एक्सपर्ट वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क करे। वो आपके घर के दोषों को दूर करने के कारगर उपाय बताएगे।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।


यह भी पढ़ें:- ऑफिस का वास्तु कैसा होना चाहिए

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Mala Chatterjee

Mala Chatterjee

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Preeti Tandon

Preeti Tandon

Astrology Hindi, English, Marathi Exp: 5+ Year
Madhavi Chavhan

Madhavi Chavhan

Astrology Marathi, Hindi, English Exp: 5+ Year
Jigyasa Agrawal

Jigyasa Agrawal

Astrology Hindi, English Exp: 6+ Year
Saloni Raizada

Saloni Raizada

Astrology 3+ Year Exp. Hindi, English
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi
Anil Khandekar

Anil Khandekar

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Akshara Diwakar Kulkarni

Akshara Diwakar Kulkarni

Astrology Hindi, English Exp: 4+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.