USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

हथेली में त्रिभुज होने का क्या अर्थ है ?

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 2922
हथेली में त्रिभुज होने का क्या अर्थ है ?

अभी तक के लेखों में हम हथेली की रेखाओं के विषय में बहुत कुछ जान चुके हैं । किन्तु हथेली में सिर्फ रेखाएं ही नहीं होती हैं बल्कि बहुत सारे चिन्ह भी होते हैं । आज हम हथेली में पाए जाने वाले चिन्हों में से एक चिन्ह के बारे में बात करने जा रहे हैं और वो चिन्ह है - त्रिभुज । आज के लेख में हम जानेंगे कि हथेली में त्रिभुज कैसे बनता है ? त्रिभुज का आकार जातक को किस तरह से प्रभावित करता है ? व हथेली के किस स्थान पर पाया जाने वाला त्रिभुज जातक के लिए बहुत शुभ माना जाता है ?

क्या आप अपना राशिफल जानते हैं? क्या आप अपने व्यक्तित्व, अपनी ताकत और अपनी कमजोरियों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी से सलाह लें और अपनी समस्याओं का सर्वोत्तम समाधान पाएं।

वैदिक ज्योतिष संस्थान (एस्ट्रोलोक) के साथ ऑनलाइन ज्योतिष सीखें। ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। साथ ही आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र, आयुर्वेदिक ज्योतिष, हस्तरेखा शास्त्र सीख सकते हैं। आप इन सभी पाठ्यक्रमों को अपने घर पर ज्योतिष वीडियो पाठ्यक्रमों की सहायता से सीख सकते हैं।


हथेली में त्रिभुज कैसे व कहाँ बनता है ?


हथेली के किसी भी भाग पर जब कोई तीन रेखाएं इस तरह से मिल जाती हैं कि देखने पर त्रिभुज की आकृति बनी दिखाई दे , तो इसे ही हथेली का त्रिभुज चिन्ह कहा जाता है । त्रिभुज बनने के लिए हथेली पर कोई निश्चित स्थान नहीं होता है । यह 3 रेखाओं के मिलन से कहीं पर भी बन सकता है । 


त्रिभुज का आकार -


हथेली पर बने त्रिभुज का कोई निश्चित आकार नहीं होता है । यह रेखाओं पर निर्भर करता है कि तीनों रेखाओं के बीच में कितनी दूरी है । इसलिए किसी हथेली में बड़े आकार का त्रिभुज हो सकता है और किसी हथेली में छोटे आकार का त्रिभुज हो सकता है । यह भी संभव है कि एक ही हथेली में छोटा व बड़ा दोनों आकार का त्रिभुज देखने को मिल जाए । 


यह भी पढ़ें:- अँगूठे का यह आकार जातक को साहसी बनाता है !



हथेली में त्रिभुज होने का अर्थ-


त्रिभुज का अर्थ उसके आकार व स्थान पर निर्भर करता है । आकार व स्थान के आधार पर त्रिभुज के अर्थ को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं -

अगर हथेली पर बना त्रिभुज स्पष्ट व गहरी रेखाओं से मिलकर बना है तो ऐसा त्रिभुज चिन्ह जातक के बेहद शुभ माना जाता है।

त्रिभुज के आकार के विषय में माना जाता है कि त्रिभुज आकार में जितना बड़ा होता है , जातक को अपने आकार के अनुरूप ही अधिक लाभ प्रदान करता है।

त्रिभुज के स्थान की बात की जाए तो हथेली के बीचों बीच बना त्रिभुज जातक को बहुत उन्नतिशील बनाता है । ऐसा जातक समाज में अपना मान सम्मान स्वयं हासिल करता है।

यदि किसी जातक की हथेली पर बना त्रिभुज आकार में बहुत बड़ा हो तो ऐसा जातक सहृदय व दयावान होता है । वह किसी से द्वेष नहीं रखता बल्कि उसके साथ बुरा करने वालों को भी आसानी से क्षमा कर देता है।

अगर हथेली पर बना त्रिभुज बहुत अस्पष्ट और आकार में बहुत छोटा हो तो ऐसा जातक अपने जीवन में बहुत बड़ा नहीं सोच पाता है । अपने संकीर्ण विचारों के कारण वह बहुत अधिक सफल भी नहीं हो पाता है।

यदि हथेली में बड़े त्रिभुज के भीतर  छोटा त्रिभुज बना हुआ है तो ऐसा जातक अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ऊँचाई तक पहुँचता है।

हथेली में अगर आयु रेखा के पास त्रिभुज का चिन्ह बना होता है तो वह चिन्ह जातक की आयु में वृद्धि करता है।

अगर त्रिभुज बहुत कमजोर व अस्पष्ट रेखाओं से मिलकर बना हो और रेखाएं बीच में कटी हुई हों , तो ऐसा जातक बहुत अधिक स्वार्थ के वशीभूत होता है और अपने लाभ के लिए छल प्रपंच करने का प्रयास करता है।

यदि हथेली की स्वास्थ्य रेखा और मस्तिष्क रेखा मिलकर त्रिभुज बना रही हों तो ऐसा जातक बेहद मेधावी व प्रतिभा सम्पन्न होता है।

निष्कर्ष -


हथेली पर बनने वाले त्रिभुज चिन्ह का हमने विस्तार से विश्लेषण किया । आगे के लेख में हम हथेली पर बनने वाले अन्य महत्वपूर्ण चिन्हों के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़ें:- भाग्यांक कैसे निकालें? जानिए,सबसे चमत्कारी भाग्यांक कौन सा है ?

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Moumita

Moumita

Astrology, Numerology Hindi Exp: 4+ Year
Baneshwar Pai

Baneshwar Pai

Astrology Hindi, English Exp: 3+ Year
Srishti Aggarwal

Srishti Aggarwal

Astrology 3+ Year Exp. English, Hindi
Jaya Baid

Jaya Baid

Astrology Hindi, English Exp: 5 Year
Laxmi Khandelwal

Laxmi Khandelwal

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Yogesh Deshpande

Yogesh Deshpande

Panchang & Muhurat Expert
Dr. Milan Solanki

Dr. Milan Solanki

Astrology, Ayurveda Expert Hindi, English Exp: 5+ Year
Dr Pooja Garg

Dr Pooja Garg

Astrology Hindi, English Exp: 7+ Year

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.