USD ($)
India Rupee
$
United States Dollar
£
United Kingdom Pound
Euro Member Countries
د.إ
United Arab Emirates dirham
C$
Canada Dollar
$
Australia Dollar
Login Register

ऑफिस का वास्तु कैसा होना चाहिए

Created by Asttrolok in Astrology 30 Aug 2023
Share
Views: 1686
ऑफिस का वास्तु कैसा होना चाहिए

वर्तमान में व्यक्ति का ज्यादातर समय अपने घर से अधिक अपने ऑफिस या दूकान पर बीतता है जहाँ वो अपने लिए और अपने परिवार के लिए खूब धन दौलत कमाने की कोशिश करता रहता है। वो अपना काम बहुत ईमानदारी से करता हैं, बहुत मेहनत करता हैं लेकिन फिर भी वो सफलता नही पा पाता। ऐसा इसलिए नही होता क्योंकि उनकी नियत में खोट है या वो पूरी शिद्दत से कोशिश नही कर रहे बल्कि ऐसा इसलिए होता क्योंकि उनकी दूकान या ऑफिस में वास्तु दोष है। आपने देखा होगा कि हर ऑफिस में काम कर रहे लोगो का व्यव्हार, कुशलता अलग अलग होती है। जहाँ पर सारा ऑफिस बिखरा हुआ सा, गन्दा पड़ा रहता है वहां के लोगो के काम में और जहाँ पर सभी सामान सही जगह पर होता है और ऑफिस व्यवस्थित होता है वहां के लोगो के काम में बहुत अंतर होता है। वास्तु शास्त्र अनुसार ऑफिस का वास्तु सही होने से वहां काम करने वाले लोगो की कार्यक्षमता बहुत बढ़ जाती है और उस कंपनी को अपने काम में बहुत सफलता भी मिलती है।

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए अभी संपर्क करें।


ऑफिस में बैठने की दिशा क्या होनी चाहिए


वास्तु अनुसार ऑफिस में कार्य करने से पहले ऑफिस के माहोल की जांच करना भी जरुरी है। व्यक्ति काम करते वक्त किस जगह और किस दिशा में बैठ रहा है इसका उसके काम पर प्रभाव पड़ता है। जहाँ आप काम करने बैठते हैं उस जगह से आपके घर की गली नही दिखनी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो आपके विकास में बाधा आएगी। ये भी ध्यान रखे की गलियारे के सीध में बैठकर काम करना अशुभ होता है। यदि आप वास्तु अनुसार सही दिशा में बैठकर काम करेगे तो आपके काम में तरक्‍की मिलेगी। वास्तु के मुताबिक व्यक्ति का मुंह पूर्व या उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार इन दिशाओं में बैठने से पदोन्नति मिलती है।

ऑफिस के केबिन में जहाँ बॉस बैठते हैं उसके पीछे की दीवार ठोस होनी चाहिए, लेकिन उस दिवार में कोई खिड़की नही होनी चाहिए, ऐसा होने से व्यक्ति के काम में दिक्कते आने लगती हैं। कभी भी उत्तर पश्चिम, दक्षिण, पश्चिम, दक्षिण पश्चिम स्थान पर बने बेसमेंट में ऑफिस नही होना चाहिए, ये अशुभ होता है।

जो व्यक्ति अपना स्वयं का बिज़नस चलाते हैं उन्हें अपने ऑफिस में पूर्व, उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा की तरह मुंह करके बैठकर काम करना चाहिए। इस दिशा में बैठकर यदि वो काम करेगे तो उनको बहुत लाभ मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग वाले क्षेत्र में काम करने वाले लोगो को उत्तर-पूर्व दिशा की तरह अपना मुंह करके बैठना चाहिए। जो लोग एकाउंटिंग का काम करते हैं उन्हें दक्षिण पूर्व दिशा में मुंह करके बैठना चाहिए। डायरेक्टर्स, मेनेजर और एग्जीक्यूटिव का काम करने वाले लोगो को अपने ऑफिस में दक्षिण, दक्षिण पश्चिम,पश्चिम कोने में बैठकर काम करना चाहिए। 

ऑफिस को सजाने के लिए और ऑफिस में उन्नति लाने के लिए महात्मा बुद्ध और एक्वेरियम भी रखा जा सकता है। ऑफिस में फूल और पौधे भी लगाए जा सकते हैं इसे वातावरण में सकारात्मकता रहेगी। ऑफिस में सात घोड़े की पेंटिंग लगाना भी शुभ होता है। ऑफिस में हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में पीने का पानी रखना चाहिए। पानी को धरती से ऊपर किसी स्थान पर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- वास्तु के कुछ उपाय बनाएगे आपको परीक्षा में अव्वल


ऑफिस टेबल पर क्या रखे


वास्तु अनुसार टेबल पर पेपर वेट उत्तर पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए। पानी की बोतल, कॉफ़ी या चाय उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऑफिस की सभी जरुरी बुक्स और फाइल्स दाई ओर रखना चाहिए। वास्तु अनुसार टेबल पर काले और लाल रंग की चीजे नही रखनी चाहिए।


ऑफिस में कौन सा कलर लगाना चाहिए


ऑफिस के मेन दरवाजे पर लाइट ब्लू, काला और ग्रे रंग नही लगाना चाहिए। ये रंग ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगे। ऑफिस में कभी भी गहरे और हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।  ऑफिस के लिए क्रीम, सफ़ेद, पीला और हल्के रंग ही वास्तु अनुसार शुभ होते हैं।


ऑफिस में मंदिर कौन सी दिशा में होना चाहिए


वास्तु अनुसार ऑफिस में मंदिर अवश्य बनाना चाहिए क्योकि मंदिर एक पवित्र स्थान होता है जहाँ से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। ऑफिस में मंदिर ईशान कोण में बनवाना चाहिए। ये दिशा बिज़नस को बढाने के लिए उपयुक्त और अनुकूल है। यदि ऑफिस में जगह की परेशानी है तो अप मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में भी बनवा सकते हैं। इससे आपका व्यापार दिन रात आगे बढ़ता रहेगा। वास्तु अनुसार गणपति जी की मूर्ति को पूरे श्रद्धा से प्रवेश द्वार पर स्थापित करना चाहिए। ध्यान रहे मूर्ति की पीठ ऑफिस के मुख दरवाजे की तरफ होनी चाहिए। ऑफिस के मंदिर की भी रोज सफाई करे और हमेशा ताजे फूल अर्पित करे और धूप दें। आप ऑफिस में बुद्ध की प्रतिमा भी लगा सके हैं, ये भी वास्तु अनुसार शुभ है।

यदि आप अपने ऑफिस के वास्तु से जुडी कुछ जानकारी चाहते हैं तो हमारे अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ से संपर्क करें।

सर्वश्रेष्ठ वैदिक विज्ञान संस्थान (एस्ट्रोलोक) से ज्योतिष ऑनलाइन सीखें जहाँ आप विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल से ज्योतिष सीख सकते हैं। इसके अलावा वास्तु पाठ्यक्रम, अंकशास्त्र पाठ्यक्रम, हस्तरेखा पढ़ना, आयुर्वेदिक ज्योतिष, और बहुत कुछ प्राप्त करें। निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिष पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए सेप्टिक टैंक

Comments (0)

Asttrolok

Asttrolok

Admin

Consultants

Jaya Baid

Jaya Baid

Astrology Hindi, English Exp: 5 Year
Udayan Dalmia

Udayan Dalmia

Astrology 4+Year Exp. Hindi, English
KVN Swamy

KVN Swamy

Astrology Hindi, English, Telugu Exp: 5+ Year
Vishnu Dhanuka

Vishnu Dhanuka

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Abhay sharma

Abhay sharma

Astrology Hindi, English Exp: 5+ Year
Dr. N H Sahasrabuddhe

Dr. N H Sahasrabuddhe

Vastu Expert
Shobha Desai

Shobha Desai

Astrology Hindi, English Exp: 2+ Year
Dr. Narendra Umrikar

Dr. Narendra Umrikar

Astrology | Vastu Specialist

Share

Share this post with others

GDPR

When you visit any of our websites, it may store or retrieve information on your browser, mostly in the form of cookies. This information might be about you, your preferences or your device and is mostly used to make the site work as you expect it to. The information does not usually directly identify you, but it can give you a more personalized web experience. Because we respect your right to privacy, you can choose not to allow some types of cookies. Click on the different category headings to find out more and manage your preferences. Please note, that blocking some types of cookies may impact your experience of the site and the services we are able to offer.